राजस्थान

Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पद पर बिरमी एवं महासचिव पद पर राजकुमार निर्वाचित

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 37 Views ⏳ 1 Min Read
Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पद पर बिरमी एवं महासचिव पद पर राजकुमार निर्वाचित

छात्र संगठन SFI के जयपुर जिलाध्यक्ष कपिल राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की दिनांक 11 अक्टूबर को छात्र संगठन SFI के द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई का निर्वाचन किया गया इस दौरान 13 सदस्य कमेटी का गठन किया गया कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अमरचंद बिरमि महासचिव पद पर राजकुमार वर्मा उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र बिजारणिया और मोहन मान संयुक्त सचिव पद पर पवन और सोनू चौधरी को निर्वाचित किया गया कमेटी गठन के दौरान छात्र संगठन एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने नवनियुक्त कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए संघर्ष को मजबूत करने का आव्हान किया इस दौरान SFI के प्रदेश सचिव सोनू जिलोवा ने भी नवनियुक्त कमेटी को बधाई देते हुए स्वाधीनता जनवाद समाजवाद के झंडे के नीचे संघर्ष करने हेतु प्रेरित किया SFI जयपुर के जिलाध्यक्ष कपिल राव ने संगठन की रीति एवं नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला और संगठन को मजबूत करने की बात कहीं इस दौरान भरत ,मनोज धायल ,देवराज शर्मा ,बिलाल खान बबलेश देवा ,प्रजवल चौधरी, मिथिलेश यादव, सहित अनेक SFI के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply