बिहार

Bihar: प्रशांत किशोर पर बिहार मुख्यमंत्री का बयान, उनकी बातों की कोई परवाह नहीं

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 120 Views ⏳ 1 Min Read
Bihar: प्रशांत किशोर पर बिहार मुख्यमंत्री का बयान, उनकी बातों की कोई परवाह नहीं

बिहार राजनीति : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश ने प्रशांत किशोर के आराेप पर पलटवार करते हुए कहा कि एक समय था जब वे प्रशांत किशोर की बहुत इज्‍जत करते थे। लेकीन जिन लोगों को हमने इज्‍जत दी, वे आज बेइज्‍जती करते हैं। नीतीश कुमार बोले प्रशांत किशोर प्रचार प्रसार के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार प्रशांत किशोर के उस आरोप पर अपना जवाब दे रहे थे। जिसमें PK नीतीश कुमार को बीजेपी के संपर्क में रहने की बात बोले थी।

प्रशांत किशोर ने नीतीश को क्या कहा

चुनावी रणनीतिकार एवम प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की यात्रा पर हैं। वह राजनीतिक बहस को छेड़कर खबरों में बने रहने की कला बखूबी जानते हैं। PK ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। PK ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया कि बिहार की सारी प्रमुख पार्टियों के नेता उस पर अपना अपना टिका टिप्पड़ी करने लगे। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश महागठबंधन को छोड़ कर भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अपना वापसी कर सकते हैं।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply