राजस्थान

Karauli News : थाना नईमण्डी पुलिस की बडी कार्यवाही, रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया हिण्डौन सिटी में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 38 Views ⏳ 1 Min Read
Karauli News : थाना नईमण्डी पुलिस की बडी कार्यवाही, रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया हिण्डौन सिटी में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश

हिंडौन सिटी ( करौली ) । पुलिस अधीक्षक करौली नारायण टोगस ने बताया कि दिनांक 11 जनवरी एवं 19 जनवरी की रात्रि के समय रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया हिण्डौन सिटी में अज्ञात चोर दो अलग-अलग दुकानों के ताले तोडकर नगदी व सामान चुरा कर ले गये थे। थानाधिकारी नईमण्डी हिण्डौन बिजेन्द्रसिंह पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा दिन-रात कडी मेहनत कर, करीब 50 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर वर्तमान समय में उपयोग में ली जा रही नवीन तकनीकी विधियों का प्रयोग करते हुए उक्त दोनो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए आरोपी शातिर चोर लाखन सैनी पुत्र राजूलाल माली निवासी लोहरेकापुरा तन मुकन्दपुरा थाना सदर हिण्डौनसिटी व मिथुन कुमार पुत्र सर्वेश जाति कुशवाह माली निवासी हुसैपुर थाना गंगीरी जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर माल मशरूका कीमत करीब 9.50 लाख रूपये बरामद की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपी से कडाई से पूछताछ की जा रही है। अन्य चोरी की घटनाए खुलने की सम्भावना है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply