राजस्थान

Bhilwara: सरकारी कर्मचारी द्वारा राजनीतिक प्रचार, आचरण नियमों का उल्लंघन

By भूपेन्द्र सिंह जाटव 🕒 16 May 2025 👁️ 139 Views ⏳ 1 Min Read
Bhilwara: सरकारी कर्मचारी द्वारा राजनीतिक प्रचार, आचरण नियमों का उल्लंघन

भीलवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी की रायपुर मंडल कार्यकारिणी की हाल ही में सोशल मीडिया पर की गई घोषणा ने विवाद खड़ा कर दिया है। फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक प्रचार संदेश में मंडल अध्यक्ष डॉ. मीरा किराड़ द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसकी पुष्टि डॉ. महेन्द्र सिंह किराड़ ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर की।

चौंकाने वाली बात यह है कि डॉ. महेन्द्र सिंह किराड़ यदि वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, तो यह पोस्ट केंद्र सरकार के सिविल सेवा आचरण नियम 1964 (Rule 5) का उल्लंघन हो सकता है, जिसमें स्पष्ट रूप से सरकारी कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक गतिविधि, प्रचार, या पार्टी पद से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।

जानकारों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधि, विशेष रूप से यदि कोई सरकारी कर्मचारी कर रहा हो, तो यह अनुशासनात्मक कार्यवाही का विषय बन सकता है।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस पर क्या संज्ञान लेता है और क्या कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह जाटव

Bhupendra Singh Jatav is a dedicated journalist associated with Mission Ki Awaaz. With a strong passion for grassroots reporting, he focuses on stories that highlight the realities of marginalized communities, socio-political issues, and regional developments often overlooked by mainstream media.

His commitment to ethical journalism and fearless storytelling has made him a trusted voice among readers seeking truth beyond the headlines. At Mission Ki Awaaz, Bhupendracontinues to uphold the values of independent, impact-driven journalism.

Comments (0)

Leave a Reply