🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

श्रेष्ठ जीवन के लिए एक आन्दोलन बौद्ध रीति से कराया भूमि उद्घाटन

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
श्रेष्ठ जीवन के लिए एक आन्दोलन बौद्ध रीति से कराया भूमि उद्घाटन

भरतपुर: महाकारुणिक बुद्ध और परम श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ बीआर अंबेडकर जी की अनुकंपा से श्रद्धेय अचल सिंह जी निवासी पंजू पुरा बाड़ी ने अपने नवीन मकान के निर्माण के लिए भूमि उद्घाटन का कार्य बौद्धौं की ढाई हजार वर्ष पुरानी गौरवशाली रीति से कराया गया । इस अवसर पर धम्म भूमि बाड़ी के द्वारा श्रद्धेय अचल सिंह जी और उनके परिवार को व्यवस्था स्थापना के लिए मंगल कामनाएं दी।

कार्यक्रम का प्रारंभ तथागत बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए त्रिशरण और पंचशील के साथ किया गया तथा अष्टमंगल गाथा के साथ भूमि उद्घाटन कार्य का संघायन किया।

इस अवसर पर अचल सिंह जी के सभी परिजनों सहित धम्म भूमि बाड़ी के उपासक मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply