🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

डा. अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 35 Views ⏳ 1 Min Read
डा. अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग

सम्भागीय आयुक्त को लिखा पत्र

भरतपुर: अटलबंद थाना भरतपुर में दर्ज एफआईआर 22/2023 में उचित कार्यवाही करने को सम्भागीय आयुक्त सांबरमल बर्मा को ज्ञापन दिया जिसमे अभियुक्त को सस्पैण्ड कराने बावत।लिखा कि भारत रत्न डॉ,भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ पुलिस कर्मी धर्मेन्द्र कुमार जाति जाट हाल कार्यरत पुलिस लाईन भरतपुर द्वारा गलत टिप्पणी की थी जिसकी प्रार्थी द्वारा पुलिस थाना अटलबन्द में एफ.आई.आर.दर्ज कराई थी । उक्त पुलिस कर्मी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा डॉ,भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध भरतपुर पुलिस रैंज के वॉट्सएप ग्रुप में अवैध टिप्पणी की थी जिससे प्रार्थी व भीम आर्मी एंव बहुजन समाज को अत्यधिक रोष है । उक्त प्रकरण में प्रार्थी व अन्य भीम आर्मी एंव बहुजन समाज उक्त पुलिस कर्मी को सस्पैण्ड कराना चाहते है। अतःभीम आर्मी जिला अध्यक्ष प्रवीण कबीर के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में एफ.आई.आर में उचित कार्यवाही कर पुलिस कर्मी धर्मेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पैण्ड करने की मांग की गई है।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply