🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन कल्याणकारी जन्मदिन पर जरूरतमंदो को कंबल वितरण

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 35 Views ⏳ 1 Min Read
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन कल्याणकारी जन्मदिन पर जरूरतमंदो को कंबल वितरण

Bharatpur: बहुजन समाज पार्टी भरतपुर के तत्वाधान में जन सम्पर्क किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष मोती सिंह पार्षद ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती का 67 वा जन्मदिन 15 जनवरी को प्रात 11 बजे चौधरी मैरिज होम हीरादास में जनकल्याणकारी दिवस समारोह के रुप में मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अशोक सिद्धार्थ रहेगें। इस मौके पर जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए जायेंगें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुजन मिशनरी संगीतकार मंजीत मेहरा प्रस्तुत करेगें। इसी को लेकर शहर की कॉलोनियों में मोती सिंह पार्षद की अध्यक्षता में जन सम्पर्क किया। इस मौके कुमरपाल सैन,राजेन्द्र सिंह सोना, प्रेम सिंह अंबेश, अंकुर गौतम, सतीश कुमार, सत्यप्रकाश आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply