राजस्थान

भरतपुर मे हुआ "बदलता बहुजन" समाचार पत्र का शुभारंभ

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 60 Views ⏳ 1 Min Read
भरतपुर मे हुआ "बदलता बहुजन" समाचार पत्र का शुभारंभ

Bharatpur: भारत मे लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ मीडिया लगातार कई तरह से विकसित होता नजर आ रहा है | प्रिंट मीडिया के साथ साथ आज के युग मे डिजिटल मीडिया सबसे आगे दिखाई देता है वह चाहे वैबसाइट, सोशल मीडिया आदि से देखा जा सकता है|

Changing Bahujan newspaper started in Bharatpur

ऐसे ही आज भरतपुर के विकाश नगर मे स्थित बौद्ध विहार मे आज एक और समाचार पत्र का शुभारंभ किया गया जिसमे राजस्थान के कई जिलो से पत्रकार बंधु पहुंचे |
लालचंद तेंगुरिया द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया | लालचंद तेंगुरिया "बदलता बहुजन" समाचार पत्र के संस्थापक है उन्होने कई पत्रिकाओं मे काम किया और काफी संघर्ष के बाद उन्होने ये सफलता प्राप्त की और आज उन्होने कई जिलों से पत्रकारों को बुलाकर मीटिंग का आयोजन किया और समाचार पत्र "बदलता बहुजन" का शुभारंभ किया |
लालचंद ने कहा की बदलता बहुजन समाचार पत्र की स्थापना दलितों की खबर दिखाने, महापुरुषों के विचार व सामाजिक लोगों के विचार जन जन तक पहुंचाने के लिए की गई है |
इस अवसर पर मीटिंग मे करौली ओम प्रकाश बर्मा व भूपेन्द्र सिंह सोनवाल पहुंचे, अलवर से पन्नालाल गौतम व जयराम बेरवा, भरतपुर से राजवीर सिंह, नारायण सिंह टोडा, एडवोकेट गिरधारी लाल बेरवा, कैलाश गौतम, कुमारी नीतू सिंह, जितेंद्र मेहरा व हरीश बाबू पहुंचे, धौलपुर से अमित कुमार उंदेरिया पहुँचें|

लालचंद तेंगुरिया ने बताया कि खबरें किस प्रकार से संपादित होती हैं एवं दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ होता है मीडिया के माध्यम से हम लोगों को उनके हक और अधिकार दिलाने के हकदार होते हैं, इसलिए आप सभी ईमानदारी, निडरता, निर्भीक एवं सच के साथ पत्रकारिता करें एवं सभी संवाददाताओं एवं मीटिंग में पधारे सभी को माला पहनाकर धन्यवाद किया।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply