देश

Ahmedabad News: केजरीवाल को डिनर कराने वाला ऑटो ड्राइवर पहुंचा मोदी की रैली मे, निकला भाजपा का कट्टर समर्थक

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 64 Views ⏳ 1 Min Read
Ahmedabad News: केजरीवाल को डिनर कराने वाला ऑटो ड्राइवर पहुंचा मोदी की रैली मे, निकला भाजपा का कट्टर समर्थक

अहमदाबाद के जिस ऑटो ड्राइवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर पर डिनर कराया था, वो आज प्रधानमंत्री की रैली मे देखा गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से मुंबई तक मेट्रो का उद्घाटन किया था, इसी मौके पर उन्होने एक जनसभा को संबोधित किया था।

ये है पूरा मामला

दरअसल बात ये है की गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा के चुनाव होने वाले है, आम आदमी पार्टी के अभियान के अनुसार दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 13 सितंबर को ऑटोरिक्शा चालकों के साथ टाउन हॉल में मीटिंग की थी। बातचीत के दौरान ऑटोरिक्शा चालक दंतानी ने केजरीवाल से रात के डिनर के खाने का आग्रह किया जबाव मे तुरंत केजरीवाल ने हां कर दिया और रात का डिनर ऑटो चालक दंतानी के साथ किया, और यह बात तभी बहुत ज्यादा वायरल हो गई।

ऐसे आई बात की सच्चाई सामने

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांधीनगर से मुंबई तक मेट्रो का उद्घाटन किया था, इसी बीच उन्होने एक जनसभा को संबोधित किया, प्रधानमंत्री की इस रैली मे ऑटो ड्राईवर विक्रम दंतानी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। दंतानी से वहाँ पूछा गया की आप तो वही है जिन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रात का भोजन कराया था, फिर तुम भाजपा की रैली मे क्यूँ ? तभी ऑटो ड्राईवर ने कहा की "वो सब कुछ मैंने ऑटो यूनियन के हमारे नेता के कहने पर किया मैं तो प्रधानमंत्री मोदी जी का बहुत बड़ा प्रसंगक हूँ।" दंतानी ने आगे कहा की "मैंने शुरू से ही भाजपा को वोट दिया है और आगे भी देता रहूँगा"।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply