राजस्थान

जाटव समाज के युवा नेता पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 29 Apr 2026 👁️ 152 Views ⏳ 1 Min Read
जाटव समाज के युवा नेता पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

हिंडौन सिटी/करौली, 29 अप्रैल 2026:
करौली जिले के हिंडौन सिटी में जाटव समाज सुधार समिति के युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना के विरोध में मंगलवार को जाटव समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

समिति के प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:45 बजे हरिओम ठेकेदार पर उस समय हमला हुआ, जब वे हिंडौन रोड पर खटाना पेट्रोल पंप और गाजीपुर टोल प्लाजा के बीच से गुजर रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में वे बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना के बाद 21 अप्रैल 2026 को थाना महुवा में एफआईआर संख्या 179/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें:

समिति का कहना है कि हरिओम ठेकेदार एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेतृत्व का मजबूत चेहरा हैं। उन पर हुआ हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। इस घटना के बाद जाटव समाज में भय और आक्रोश का माहौल है।

समाज के लोगों ने प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें:

  1. अज्ञात हमलावरों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की जाए।
  2. पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
  3. हरिओम ठेकेदार और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए
  4. क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
  5. आत्मसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरिओम ठेकेदार को लाइसेंसी हथियार उपलब्ध कराया जाए

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत, युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार, महिला अध्यक्ष एवं करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु जाटव, दीपक जाटव, इंद्राज जाटव, हरद्वारी जाटव, नेमीचंद तेसगांव सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

समिति ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन में विश्वास कायम रह सके और अपराधियों को स्पष्ट संदेश मिल सके।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply