🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

राजस्थान प्रदेश में महिला, दलित, वंचितों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं: अनुराग ठाकुर

By अविनाश बराला 🕒 15 Jul 2023 👁️ 51 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान प्रदेश में महिला, दलित, वंचितों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं: अनुराग ठाकुर

न्यूज डेस्क,जयपुर । केन्द्रीय मंत्री ने राजस्थान में कानून व्यवस्था विफल रहने का आरोप लगाया। कहा-महिलाओं, दलितों और वंचितों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि | हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। जयपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बढ़ते धर्मान्तरण के मामले चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बढ़ते धर्मान्तरण के मामलों में उच्चतम न्यायलय भी चिंता जता चुका है। | राजस्थान में धर्मान्तरण की बढ़ती घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में राज्य सरकारों को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

https://twitter.com/Anurag_Office/status/1595405555287588865?t=vR6Lr5MQS29DR-YUku7Fnw&s=19

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर दूरदर्शन केंद्र परिसर का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्वच्छता 2.0 के दौरान जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा। श्री ठाकुर ने स्टूडियो और तकनीकी परिसर का भ्रमण भी किया। राजस्थान की कानून व्यवस्था पर पूछे एक सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में दो लोगों की राजनैतिक लड़ाई का नुकसान प्रदेश को हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला, दलित, वंचितों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं।

🏷️ Tags: #
Author

अविनाश बराला

Avinash Barala A Senior Journalist , Writer and Social Activist

Comments (0)

Leave a Reply