मध्य प्रदेश

दबंगों द्वारा दलित से जबरदस्ती लिया गया काम, थ्रेसिंग करते हुए कट गया हाथ न्याय के लिए दर-दर भटक रहा

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 54 Views ⏳ 1 Min Read
दबंगों द्वारा दलित से जबरदस्ती लिया गया काम, थ्रेसिंग करते हुए कट गया हाथ न्याय के लिए दर-दर भटक रहा

Damoh, Madhya Pradesh: दमोह में अन्याय अत्याचार चर्म पर,,, ग्राम जेरठ थाना वा तहसील पथरिया में रोजमर्रा मजदूर वीरु अहिरवार गांव में ही फसल की ट्रेसिंग करने गया तभी 3 दबंगों ने धक्का दिया जिससे वीरू अहिरवार ट्रेसिंग मसीन में घुस गया और वीरू को अपना हाथ गवाना पड़ा,,,,, धक्के का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने पर वीरू जान बचाकर घर भागा पथरिया थाना में 11/9/2022 को रिपोर्ट दर्ज की अभी तक कोई सुनवाई नहीं कोई कार्यवाही नहीं,,, दबंग शराब के नशे में रोज घर पहुंच कर करते है रिपोर्ट बापिस लेने के लिए प्रताड़ित,,,,,,,,गरीब अनपढ़ वीरु अहिरवार अपने परिवार और बच्चो के साथ न्याय की आशा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बैठा हुआ था।

जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच कर न्याय गुहार और दबंगों पर कार्यवाही के लिए आवेदन दिया,,वीरु के 3 बच्चे भी है जनपद अब रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है क्योंकि बीरू ही एक कमाने वाला था अब उसका हाथ नहीं रहा कैसे उसका घर चलेगा कौन पा लेगा उनके बच्चों को क्या प्रदेश में ऐसे ही दलितों के साथ अत्याचार होते रहेंगे lशासन प्रशासन पीड़ित के साथ न्याय कर परिवार को सहायता और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनन कार्यवाही की जाए ।।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply