समाचार

वैर थाना प्रभारी की जुआरियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 1 Views ⏳ 1 Min Read
वैर थाना प्रभारी की जुआरियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही

6 जुआरियों को गिरफ्तार कर कुल 115260 रूपये किये बरामद

वैर, भरतपुर: जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्री श्यामसिंह के निर्देशन में लोकल एवं स्पेशल | एक्ट के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुये 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 115260 रूपये नकद मय जुआ / सटटा उपकरण के जप्त किये। गये हैं। वैर थानाधिकारी प्रेमसिंह भास्कर उ0नि0 के नेतृत्व में बृजेशकुमार हैड कानि० मय जाप्ता द्वारा कुम्हेरगेट कस्बा वैर से जुआ खेलते हुये पाये जाने पर आरोपी जुआरी हिम्मतसिंह पुत्र प्रेमसिंह जाति गुर्जर उम्र 32 साल निवासी भोडागाँव थाना वैर, देवीसिंह पुत्र सुक्कूराम जाति माली उम्र 44 साल निवासी कस्बा वैर, नरेन्द्र उर्फ शेड्या पुत्र खेमचंद जाति माली उम्र 28 साल निवासी मैनावास कस्बा वैर, रामस्वरूप पुत्र करतार जाति जाट उम्र 35 साल निवासी बसुआ थाना सेवर, पुष्पेन्द्र पुत्र भगवानसिंह जाति कोली उम्र 30 साल निवासी खटनावली थाना बयाना व राहुल पुत्र रामकिशन जाति ठाकुर उम्र 33 साल निवासी नवीपुर काली मन्दिर के पास हाथरस थाना कोतवाली हाथरस यू०पी० को गिरफ्तार कर जुआ रकम 115260 रूपये किये बरामद। इस सम्बन्ध में थाना वैर पर मु0नं0 62 / 23 धारा 13 आरपीजीओ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply