🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विवेक पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 41 Views ⏳ 1 Min Read
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विवेक पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

सूरौठ, करौली: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 वर्षीय कुश्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाबरा जनकपुर ब्लॉक सपोटरा में आयोजित हुई। जिसमें विवेक पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर से 35 केजी भार कुश्ती में कक्षा नौ के छात्र खुशहाल डागुर एवं 41 केजी भार कुश्ती में भानु प्रताप डागुर तथा 36 केजी भार कुश्ती में कक्षा 6 की छात्रा काजल एवं दोनों छात्रों ने करौली जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया उक्त तीनों छात्र छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है जो कि राजस्थान के अलवर जिले में 29 नवंबर को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ष में करौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्र छात्राओं का विद्यालय में विद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं तीनों छात्र छात्राओं की जीत की बधाई दी।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक राम प्रकाश डागुर,प्रधानाचार्य टीकम चंद जाटव ,शारीरिक शिक्षक भान सिंह डागुर, उप प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज,वरिष्ठ अध्यापक सुरेश कुमार जाटव, इरफान खान,गबरुद्दीन शाह, शिव सिंह जाटव एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply