राजस्थान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत अनेक कार्यक्रम

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jul 2023 👁️ 52 Views ⏳ 1 Min Read
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत अनेक कार्यक्रम

करौली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सेवा सप्ताह के तहत अनेक कार्यक्रम सात दिवसीय चलाए जा रहे हैं। सेवा सप्ताह विद्यार्थी परिषद की गतिविधि स्टूडेंट फोर्स सेवा के तहत सेवा के कार्य किए जाते रहे है इसी के निमित्त कार्यक्रम संयोजक प्रियांशु राजपूत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस  पर सेवा सप्ताह के षष्ठ  दिन SFS के माध्यम से लगभग 50 से अधिक बच्चों को पढ़ने लिखने की सामग्री जिसमें पेन ,कॉपी , पेंसिल, कलर बालपोथी,पेंसिल- स्लेट आदि सामग्री पढ़ने लिखने की सामग्री निशुल्क वितरण  की तथा बच्चों को विद्यालय प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया। जल्द ही कच्ची बस्तियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिषद की पाठशाला शुरु करेगा। जिससे उनके जीवन में परिवर्तन आए तथा देश व समाज राष्ट्र के लिए कार्य करें।

विभिन्न विद्यालयों में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान जिला संयोजक योगेंद्र डागुर, प्रवेश, अजय आदि शामिल हुए।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply