🕒 24 May 2026, Sunday
मध्य प्रदेश

मॉ तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत सागर जिले की 32 युवतियॉ आज भोपाल से देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बार्डर के लिए हुई रवाना

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 69 Views ⏳ 1 Min Read
मॉ तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत सागर जिले की 32 युवतियॉ आज भोपाल से देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बार्डर के लिए हुई रवाना

भोपाल: मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से अवगत कराने के लिए मॉ तुझे प्रणाम योजना एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा सैनिकों के दिनचर्या से अवगत कराया जाता है।
इसी तारतम्य में 2 नवबंर को सागर से 32 युवतियों का दल संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल पहुॅचा तथा 3 नवबंर को संचालनालय भोपाल से भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाघा हुसैनीवाला के लिए दल प्रभारी श्री प्रेमनेती राय एवं श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के साथ सागर तथा अन्य जिलों की युवतियॉ रवाना हुई।
ये सभी युवतियॉ दल प्रभारी श्री प्रेमनेती राय, एवं श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के नेतृत्व में भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाघा हुसैनीवाला अमृतसर पंजाब का भृमण करेंगी

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply