राजस्थान

महवा: दो पक्षों की फायरिंग में दो की मौत

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 40 Views ⏳ 1 Min Read
महवा: दो पक्षों की फायरिंग में दो की मौत

दौसा ( राजस्थान ) । महवा क्षेत्र के पालोदा गांव में आज दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना से दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई ,कई लोग घायल हुए हैं, घटना से दुःखी पीड़ित पक्ष व हजारों लोग न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित थे, फिर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा जी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार जनों को साथ में लेकर पुलिस अधीक्षक दौसा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता की , जिसमें पुलिस प्रशासन ने पीड़ित पक्ष की मांगों को मानते हुए मंडावर थाना व रसीदपुर पुलिस चौकी के लापरवाह जवानों को निलंबित करने का फैसला किया है तथा आज की घटना में जो भी आरोपित है उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply