🕒 24 May 2026, Sunday
बिहार

छपरा : अव्यवस्था का वीडियो बना रहे दो लड़कों को नर्सो ने बुरी तरह मारा

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 181 Views ⏳ 1 Min Read
छपरा : अव्यवस्था का वीडियो बना रहे दो लड़कों को नर्सो ने बुरी तरह मारा

Chhapra ( Bihar ) । सोशल मीडिया पर बिहार के छपरा सदर अस्पताल में दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो नर्स एक युवक की लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर रही है। वीडियो में दिख रही नर्स का नाम साक्षी और पूजा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अस्पताल की अव्यवस्था का वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक छपरा सदर अस्पताल में हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आए थे, अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को देखकर लड़कों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो इससे गुस्साई नर्सों ने बुरी तरह लाठी-डंडे से युवकों की धुनाई कर दी। नर्स की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । मामला 14 अक्टूबर का बताया जा रहा है ।

https://twitter.com/Mukesh_Journo/status/1581839669016555520?t=W9JfajLJTAdiysgMV-b14g&s=19

अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि छपरा सदर अस्पताल में वे मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के लिए पहुंचे थे, लड़कों द्वारा वीडियो बनाए जाने से अस्पताल में काम करने वाले स्टाफ घबरा गए। पहले तो उन लड़कों को रोकने की कोशिश की गई, दोनों युवक जब नहीं माने, तो सदर अस्पताल की दो नर्स आगे आईं, दोनों युवकों को बुलाकर अस्पताल के अंदर ले गईं उसके बाद उनकी लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । अस्पताल के कर्मियों ने युवकों पर वीडियो डिलीट करने के लिए भी दबाव बनाया और फोन भी छीन लिए गए ।

नर्स की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि अस्पताल के अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद युवकों को छोड़ा गया। लेकिन सच्चाई के मूंह पर यह तमाचा है। अगर अस्पताल में कुछ ग़लत नहीं था तो उन्हें बुरी तरह मारने का अधिकार किसने दिया ? अगर गलत था तो वीडियो बनाना लाजमी था क्योंकि आज सच्चाई को हर व्यक्ति सामने लाना चाहता है । लेकिन राज्य बिहार है जहां सच्चाई को खुद शासन ही बाहर नहीं आने देना चाहता ।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply