राजस्थान

Rajasthan News: राजस्थान का ये बड़ा नया रिकॉर्ड, एक दिन मे हुई इतनी गैस की बिक्री

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 41 Views ⏳ 1 Min Read
Rajasthan News: राजस्थान का ये बड़ा नया रिकॉर्ड, एक दिन मे हुई इतनी गैस की बिक्री

अब तक के रिकॉर्ड मे राजस्थान ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में की इतने हजार किलोग्राम गैस की बिक्री

कोटा में जिन क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन बिछाई है उन क्षेत्रों में पाइप लाइन से गैस कनेक्शन दिए जाने का कार्य अभी चल रहा है इसके साथ ही 38 उद्योगों को पीएनजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी सूचना हाल ही मे दी गई है।
अभी राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड ने प्रदेश में 13 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए है। वहाँ पर 24 घंटे वाहनों को सीएनजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
20 सितंबर मंगलवार को राजस्थान स्टेट गैस स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिन में 96 हजार किलोग्राम गैस बिक्री कर राजस्थान मे एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

प्रतिकात्मक फोटो

हर घर पर पहुंचा रहे है पीएनजी गैस कनेक्शन
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (RSGL) चेयरमेन डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया, कि RSGL ने कोटा में पाइपलाइन से घरेलू उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने और आधारभूत संरचना विकसित करने के साथ ही पीएनजी गैस के चरणबद्ध तरीके से गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं और हर घर तक गैस पहुंचाई जा रही है इससे लोगों को भी अपने समय कि बचत के साथ साथ पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि RSGL लगातार प्रोफिट में काम कर रहा है और आने समय में कार्य के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। अग्रवाल ने संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि टीम भावना से काम करते हुए कार्यों में और अधिक गति लाई जाएगी।
RSGL के संचालक मोहन सिंह ने बताया कि कोटा में 9 सीएनजी स्टेशन, नीमराना में एक, जयपुर के कूकस में एक और मध्यप्रदेश के ग्वालियर व श्योपुर में एक-एक सीएनजी स्टेशनों की स्थापना कर 24 घंटे सीएनजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे लोगो को बहुत ज्यादा फायदा मिल रहा है व समय कि बचत हो रही है।

राजस्थान के कोटा के जिन क्षेत्रों में गैस कि पाइप लाइन बिछाई है उन क्षेत्रों में पाइप लाइन से गैस कनेक्शन का कार्य चल रहा ज्यादा से ज्यादा गैस कनैक्शन हो रहे है। इसके साथ ही 38 उद्योगों को पीएनजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. सुबोध अग्रवाल बताया कि अभी तक RSGL के टर्नओवर में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply