🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

करौली के सूरौठ मे राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के चुनाव संपन्न हुए

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
करौली के सूरौठ मे राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के चुनाव संपन्न हुए

सूरौठ, करौली: शुक्रवार को करौली के सूरौठ मे राजस्थान पटवार संघ की सूरौठ उपशाखा की कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न करवाए गए। सूरौठ पटवारी हरर्मेद्र जाटव को चुनाव के दौरान सूरौठ उपशाखा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र डागुर, गजानंद गुप्ता एवं रमाकांत शर्मा की देखरेख में सूरौठ उपशाखा की कार्यकारिणी के चुनाव हिंडौन स्थित एक रिसॉर्ट में करवाए गए।

चुनाव के समय सभी की सहमति से हरमेंद्र जाटव को अध्यक्ष बनाया गया, नटवर सिंह डागुर को उपाध्यक्ष चुना गया, पंकज जाटव को मंत्री बनाया गया, मनीष अवस्थी को संयुक्त मंत्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन को संगठन मंत्री, बने सिंह को कोषाध्यक्ष एवं दिनेश बारोलिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इनके अलावा दरब सिंह, राजीव कुमार, भगवानदास, चंद्रभान एवं नेमीचंद को सलाहकार समिति में शामिल किया गया। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र डागुर, गजानंद गुप्ता एवं रमाकांत शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सूरौठ तहसील क्षेत्र के पटवारियों ने साफे एवं मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस पर सभी ने खुशी मनाई व कार्यक्रम का समापन किया गया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply