🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

Bharatpur: थाना प्रभारी नरेश पोसवाल का विदाई पार्टी एवं सम्मान समारोह आयोजित

By पिन्टू सोनवाल 🕒 24 Feb 2024 👁️ 88 Views ⏳ 1 Min Read
Bharatpur: थाना प्रभारी नरेश पोसवाल का विदाई पार्टी एवं सम्मान समारोह आयोजित

भरतपुर: राज्य सरकार के निर्देशों अनुसार भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के आदेशों द्वारा थाना प्रभारी के स्थानांतरण आदेश में हलैना थाना प्रभारी नरेश पोसवाल के स्थानांतरण गंगापुर सिटी में होने पर हलेना थाना पर विदाई पार्टी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि थाना प्रभारी नरेश पोसवाल हलेना क्षेत्र में काफ़ी सराहनीय कार्य में चर्चित है इनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को लोगों ने बखूबी निभाया तथा अपने कर्तव्य और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम पुलिस अधिकारियों में इनकी गिनती होती है। लॉ एंड ऑर्डर के साथ ही राजस्थान पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास रखते हुए अपराधियों में भय पैदा कर अन्य पुलिस कर्मियों में आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभाया है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, एडिशनल एसपी लाखन सिंह मीना, भुसावर पुलिस उपाधीक्षक सीताराम बैरवा, वैर थाना प्रभारी जनक सिंह बाल कल्याण समिति से वरिष्ठ अधिवक्ता राजा राम, पूर्व सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य ब्रज किशोर उर्फ दामौडा अजीत ताजपुर, रामवीर गुर्जर मोलोनी, होटल व्यवसाई होतीलाल सैनी, व्यवसाई योगेश जिंदल, पत्रकार श्याम सुंदर वर्मन, रामेश्वर फौजदार, सरपंच लोकेंद्र मुड़िया ललिता, हलेना सरपंच दीपेश, पाली सरपंच नहना, सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने सम्मान समारोह में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply