राजस्थान

क्रिकेट प्रतियोगिता में सूरौठ पावर हिटर्स टीम ने सुपर पैंथर्स को हराया

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 69 Views ⏳ 1 Min Read
क्रिकेट प्रतियोगिता में सूरौठ पावर हिटर्स टीम ने सुपर पैंथर्स को हराया

सूरौठ, करौली: तहसील मुख्यालय पर स्थित मेजर ध्यान चंद खेल स्टेडियम में एन सी सी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रही एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को कई रोमांचक मैच खेले गए। मैचों का दर्शकों ने भी खूब लुत्फ उठाया। आयोजन कमेटी के सदस्य लव तिवाड़ी, श्याम सुंदर गोयल एवं सचिन बंसल ने बताया कि सूरौठ पावर हिटर्स एवं सुपर पैंथर्स के बीच हुए रोमांचक मैच में पावर हिटर्स टीम 1 रन से विजयी रही।

पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाएं जवाब में सुपर पैंथर्स की टीम निर्धारित 12 ओवर में 75 रन ही बना सकी। पावर हिटर्स टीम ने 1 रन से मैच जीता। पावर हिटर्स टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हरकेश सैनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच शुरू होने से पहले जिला शूटिंग बॉल संघ के मुख्य संरक्षक रामनिवास मीणा, अध्यापक जाकिर हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, भाजपा नेता अमर सिंह मीणा, शूटिंग बॉल संघ के जिला सचिव विश्राम मीणा आदि ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply