🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के मैच में छात्रा खिलाडी घायल

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 44 Views ⏳ 1 Min Read
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के मैच में छात्रा खिलाडी घायल

सूरौठ, करौली: राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल आरेनिरिया का पुरा के संयोजन में राज्य सरकार की ओर से सूरौठ कस्बे के मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम में आयोजित करवाए जा रहे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंडर 14 के हॉकी मैच के दौरान इंदिरा गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ की टीम में खेल रही एक छात्रा खिलाड़ी घायल हो गई।

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान विवेकानंद विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ एवं इंदिरा गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ की टीम के बीच छात्रा वर्ग का हॉकी मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान इंदिरा गांधी स्कूल की टीम की ओर से खेल रही छात्रा खिलाड़ी चंचल तिवाड़ी पुत्री प्रमोद तिवाड़ी घायल हो गई।

मैच के दौरान दूसरी टीम की खिलाड़ी की हॉकी चंचल तिवाड़ी के सिर में लगने से खून बहने लगा। मैच खिला रहे शारीरिक शिक्षकों ने तुरंत ही घायल हुई छात्रा चंचल को निजी क्लीनिक पर ले जाकर उपचार करवाया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply