🕒 24 May 2026, Sunday
राजनीति

Bharat Jodo Yatra : कर्नाटक से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 61 Views ⏳ 1 Min Read
Bharat Jodo Yatra : कर्नाटक से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा

Karnatak: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' दो दिन के अवकाश के बाद आज कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई। यात्रा में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1577882759066185728?ref_src=twsrc%5Etfw
Tweet By : Bharat Jodo

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस मौके पर कहा कि विजयादशमी के बाद अब राज्य में कांग्रेस की विजय होगी। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और भाजपा की दुकान बंद होने वाली है। हमें गर्व है कि सोनिया गांधी राज्य की सड़कों पर उतरी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को मैसूरू पहुंची थीं। दो दिन के अवकाश के बाद यात्रा शुरू हुई तो गुरुवार को जब मांड्या से भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू हुई तो राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी उसमें शामिल हुई। इससे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ गया। सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हुई थीं। लंबे समय बाद वे पार्टी के किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम व कार्यकर्ताओं के बीच सम्मिलित हुई हैं। करीब पांच माह चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की इस पूरी यात्रा में शामिल रहेंगे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply