🕒 24 May 2026, Sunday
राज्य

राजेंद्र सिंह तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रियंका गांधी संगठन ने बनाया भरतपुर संभाग प्रभारी

By समाचार कक्ष 🕒 13 Sep 2025 👁️ 60 Views ⏳ 1 Min Read
राजेंद्र सिंह तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रियंका गांधी संगठन ने बनाया भरतपुर संभाग प्रभारी

भरतपुर: प्रियंका गांधी संगठन (ऑल इंडिया) ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। संगठन ने मोहचा का पुरा के युवा नेता राजेंद्र सिंह तोमर को भरतपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति संगठन की संस्थापक श्रीमती प्रियंका गांधी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद परिड़वाल और प्रदेश महासचिव बबलू सिंह की अनुशंसा पर की गई। संगठन ने विश्वास जताया है कि राजेंद्र सिंह तोमर अपनी सक्रियता और मेहनत से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और भरतपुर संभाग में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

नियुक्ति मिलने पर राजेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सतपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कैबिनेट मंत्री महाराजा विश्वेंद्र सिंह, करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, भरतपुर सांसद संजना जाटव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपेश उपाधि का धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे हमेशा पार्टी की विचारधारा पर अडिग रहते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए कार्य करेंगे तथा युवाओं को जोड़कर नए उत्साह और जोश के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने राजेंद्र सिंह तोमर को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शुभकामनाएं दीं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply