🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का मनाया जन्मदिन

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 43 Views ⏳ 1 Min Read
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का मनाया जन्मदिन

अस्पताल में मरीजों एवं जरूरतमंदों को भोजन,फल वितरण किए

भरतपुर: राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा सरकार में रहे पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया की जन्म जयंती जिला खटीक समाज द्वारा खटीक छात्रावास परिसर भरतपुर एवं जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज भरतपुर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन दर्शन, व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया ।एवं उनको आदर्श मानकर किए गए कार्यों को आत्मसात करने पर बल दिया गया पूर्व मुख्यमंत्री पहाड़िया के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले अवसर पर जनाना अस्पताल भरतपुर में मरीजों, असहाय एवं जरूरत लोगों को भोजन और फल वितरण किए गए।कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष संजय बुटोलिया की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में सुगन चंद, तूफान सिंह तोसावड़ा, धारा सिंह कंबाल, अमर सिंह सांवरिया, विजय नावरिया, बॉबी बसवाल आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply