🕒 24 May 2026, Sunday
राजनीति

आज दिल्ली मे सोनिया गांधी से मिलेंगे राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चा

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
आज दिल्ली मे सोनिया गांधी से मिलेंगे राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चा

नई दिल्ली: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जल्द आ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) दोनों के चुनाव लड़ने की खबरें लगातार आ रही हैं। इन सभी बातों को लेकर आज सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए अशोक गहलोत दिल्ली जा रहे है। यह मुलाकात अशोक गहलोत और सोनिया गांधी की कांग्रेस के लिए अहम साबित होगी।

मामले से संबन्धित बड़ी जानकारियां

  • राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विधायकों की बुलाई थी बैठक।
  • मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अशोक गहलोत ने कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरते है तो सभी विधायकों को दिल्ली आने का संदेश आ जाएगा सभी को दिल्ली आना पड़ेगा।
  • अशोक गहलोत के मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत पहले कोच्चि जायेंगे और वहीं पर राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का आग्रह करेंगे। उनके अनुसार विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद के ल‍िए नामांकन करने को कहा जाता है तो वह विधायकों को सूचित करेंगे।
  • और यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव का परचा अशोक गहलोत अगले हफ़्ते भर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तो लड़ेंगे। लेकिन राजस्थान पर भी अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं।
  • खबरे यह वायरल हो रही है कि अशोक गहलोत कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी बने रह सकते हैं।
  • राहुल गांधी को भी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात के बाद अब जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी।
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा।
  • मतदान होने के बाद इसके नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे

लगातार खबरे यह वायरल हो रही है कि राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भी राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहना चाहते है वह राजस्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply