🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

टोडाभीम में प्लास्टिक फ्री मार्केट अभियान, 35 दुकानदारों पर की गई कार्रवाई

By भूपेन्द्र सिंह जाटव 🕒 01 Aug 2025 👁️ 66 Views ⏳ 1 Min Read
टोडाभीम में प्लास्टिक फ्री मार्केट अभियान, 35 दुकानदारों पर की गई कार्रवाई

टोडाभीम (करौली) — नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक फ्री मार्केट अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी हनुमान शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पॉलिथीन के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए। अभियान में 35 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹3500 के चालान काटे गए और पॉलीथिन जब्त की गई।

अधिशासी अधिकारी शर्मा ने अपील की कि नागरिक कपड़े या कागज के थैलों का प्रयोग करें और अपने शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन से न केवल पर्यावरण बल्कि जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ता है।

अभियान में कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद मीणा, स्वच्छ भारत मिशन अभियंता रूप सिंह बैरवा, संजय जमादार समेत कई सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह जाटव

Bhupendra Singh Jatav is a dedicated journalist associated with Mission Ki Awaaz. With a strong passion for grassroots reporting, he focuses on stories that highlight the realities of marginalized communities, socio-political issues, and regional developments often overlooked by mainstream media.

His commitment to ethical journalism and fearless storytelling has made him a trusted voice among readers seeking truth beyond the headlines. At Mission Ki Awaaz, Bhupendracontinues to uphold the values of independent, impact-driven journalism.

Comments (0)

Leave a Reply