🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

पंचायत समिति सदस्य का ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया सम्मानित

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 42 Views ⏳ 1 Min Read
पंचायत समिति सदस्य का ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया सम्मानित

सूरौठ, करौली: हिंडौन पंचायत समिति के वार्ड 16 के सदस्य गोविंद तिवाड़ी बाजना को गुरुवार को कस्बा सूरौठ में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सम्मानित किया। कस्बे में पुलिस चौकी सर्किल के पास आयोजित कार्यक्रम में सूरौठ के पूर्व सरपंच अनिल तिवाड़ी, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, चौबीसा ब्राह्मण समाज के संयुक्त सचिव अवधेश शर्मा, बबलू तिवाड़ी, गुड्डू चतुर्वेदी, राजू तिवाड़ी ने गांव बाजना निवासी गोविंद तिवाड़ी को साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बताया गया कि पंचायत समिति सदस्य गोविंद तिवाड़ी को राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply