🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने श्रीराम अस्पताल को लेकर अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 39 Views ⏳ 1 Min Read
ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने श्रीराम अस्पताल को लेकर अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

जोधपुर ( राजस्थान ) । जोधपुर की ओसियां विधानसभा से विधायक दिव्या मदेरणा ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए है । सवाल विवादों में रहे श्रीराम अस्पताल को लेकर है । दिव्या मदेरणा ने कहा कि जोधपुर में DGRC मीटिंग में मरीज़ जगदीश डूडी की तरफ़ से तर्क किए । आज के एजेंडे में आठ केस थे, जिसमें से पांच केस श्रीराम अस्पताल से संबंधित थे,और इन पांच में से चार केस में यह अस्पताल दोषी पाया गया।

श्रीराम अस्पताल के मालिक सुनील चांडक के द्वारा झूठी दलीलें पेश की गई जो सब विफल रही। पिछली DGRC की मीटिंग जुलाई माह में हुई थी और श्रीराम अस्पताल का प्रकरण 10 सितंबर को घटित हुआ था और DGRC कि मीटिंग काफी विलंब के बाद अब 31 अक्टूबर को हुई है,जबकि कलेक्टर को तुरंत बुलानी चाहिए थी ।

DGRC की मीटिंग हर 15 दिन में होनी चाहिए वह भी नहीं कर सकते तो एक महीने में हो । लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार गरीब लोगों का शोषण करने वाले इस आपराधिक अस्पताल(श्रीराम अस्पताल) के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी या वे सिर्फ इसलिए नजरअंदाज करेंगे क्योंकि मैंने यह मुद्दा उठाया है?

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply