🕒 24 May 2026, Sunday
पश्चिम बंगाल

राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करती है

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 223 Views ⏳ 1 Min Read
राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करती है

पश्चिम बंगाल में संजुक्ता मोर्चा गठबंधन में रही राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अशहरूल हक ने आज प्रेस विज्ञापित कर कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस द्वारा इस भारत जोड़ो यात्रा का पूर्ण रूप से समर्थन करती है। उन्होंने बताया की इस यात्रा के बाद पूरे भारत में एक बार फिर से राहुल गांधी और कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। जहां कुछ लोग ऐसा सोच रहे थे की अब कांग्रेस खत्म हो गई है, यह विशाल यात्रा उन सभी के मुंह पर एक तमाचा की तरह है। अशहरूल हक ने बताया की आने वाले सभी चुनावों में अब कांग्रेस का ही बोलबाला होगा । इसी को आगे बढ़ाते हुए, अशहरूल हक ने बताया कि देश में युवा में बेरोज़गारी की बीमारी बहुत ज्यादा है, बिहार में कांग्रेस गठबंधन की सरकार आने के बाद बिहार में युवाओं को अवसर मिल रहा है। इसी तरह जहां भी कांग्रेस सरकार में आएगी वहां तरक्की होगा।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply