नदबई में 80 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
भरतपुर, (राजवीर सिंह) जिले की नदबई तहसील में शिक्षित संगठित संघर्ष समिति द्वारा 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया| समारोह का आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर जेईएन की अध्यक्षता में किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ राजाराम द्वारा की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजेंद्र सिंह व्याख्याता विशिष्ट अतिथि जेईएन रामवीर जलदाय विभाग लोकेंद्र जेईएन महेंद्र वाइस प्रिंसिपल समिति के संरक्षक कृष्णचंद वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मंच संचालक पुष्पेंद्र सिंह व केशव देव थे| इस दौरान प्रबुद्ध जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए श्रमिक नेता पुष्पेंद्र सिंह ने संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार व मूल कर्तव्यों के बारे में बताया कृष्ण चंद्र ने शिक्षा की ओर अग्रसर होने की बात कही और समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की बात कही इस दौरान विभिन्न समाजसेवी मुकेश खुर्रमपुर रामस्वरूप अध्यापक, हरीश सरपंच एवं समिति के सदस्य राकेश रावत भीम सिंह, नरेश चंद, बीरीसिंह, राजपाल ,सुरेश चंद ,भागचंद, मानसिंह,सुरेंद्रपरनामी,डॉक्टर अशोक कुमार,दलवीरसिंह ,जवाहरसिंह ,मोहन सिंह ,राजेंद्र सिंह, सतीश चंद जगदीश प्रसाद वाइस प्रिंसिपल मौजूद थे|
Comments (0)
Leave a Reply