समाचार

Mulayam Singh Yadav: नहीं मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 50 Views ⏳ 1 Min Read
Mulayam Singh Yadav: नहीं मनाई जाएगी मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं

सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए 13वें दिन एक धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है. इसे तेहरवीं कहा जाता है. मगर, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की तेरहवीं नहीं की जाएगी.

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से परिवार और सपा के समर्थकों भारत भर में भारी गम का माहौल है. मुलायम सिंह के निधन के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव दिवंगत पिता की शांति के लिए परिवार के साथ और रीति रिवाज के साथ शुद्धि संस्कार किए हैं. मगर, अखिलेश यादव अपने पिता की तेरहवीं नहीं करेंगे.

तेरहवीं की जगह होगा पूजा-पाठ

नेता जी मुलायम सिंह यादव की तेहरवीं नहीं मनाई जायेगी बल्कि इसकी जगह शांति पाठ और हवन-पूजन किया जाने वाला है क्योंकि यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह ने समाज सुधारक के रूप में काम करते हुए तेहरवीं संस्कार को गरीबों पर बोझ बताया था और अन्य समाज सुधारकों के साथ धीरे-धीरे इस परंपरा को बंद करने का काम उन्होंने किया। इसके बाद अब सैफई और आसपास के इलाकों में यह रीति रिवाज बंद हो गया। लिहाजा अब सुनने को मिल रहा है की नेता जी की भी तेरहवीं नहीं की जाएगी

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply