राजस्थान

नर्सिंग भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 30 Views ⏳ 1 Min Read
नर्सिंग भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सूरौठ, करौली: राज्य सरकार की ओर से की जा रही नर्सिंग अधिकारी भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर संविदा नर्सेज एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने करौली में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संविदा नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक शंकर गुर्जर, राजाराम गुर्जर, अशोक शर्मा, राजेश जाटव सहित काफी लोगों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नर्सिंग अधिकारी भर्ती में पद बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राज्य सरकार ने 1289 पदों पर नर्सिंग अधिकारी भर्ती करने की विज्ञप्ति निकाली है जो कि पर्याप्त नहीं है।

ज्ञापन में नर्सिंग अधिकारी के पदों को बढ़ाकर 7200 करने की मांग की गई है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply