🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 35 Views ⏳ 1 Min Read
महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

भीलवाड़ा: रायपुर महेश नवमी पर्व रायपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया तहसील अध्यक्ष राम कुमार सोमानी ने बताया कि माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस के शुभ अवसर पर रायपुर में दोपहर 3:00 महेश्वरी पंचायत भवन से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें समाज के पुरुष सफेद कुर्ते पजामे एवं महिलाएं लाल साड़ी चुनर ओढ़कर एवं डीजे के साथ नाच गान करते हुए शोभा यात्रा सुखलेचा मोहल्ला बस स्टैंड होते हुए रामद्वारा चौक पर पहुंची इस दौरान जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया।

गया इस मौके पर उपप्रधान प्रतिभा गोपाल सोमानी, कन्हैयालाल खटोड़, शिव प्रकाश, जगदीश भदादा, अशोक जंवर, सत्यनारायण, शांतिलाल, राधेश्याम काबरा इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोट, नाहरी, देवरिया बोराणा, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply