राजस्थान

बिजली विभाग में इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 66 Views ⏳ 1 Min Read
बिजली विभाग में इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर दौरे के समय बिजली कर्मियों द्वारा इंटर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति बनाए जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा 18 अप्रैल से विधायक आवास गांधीनगर जयपुर में लगातार अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है इसके बाद भी सरकार इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण से पीड़ित लगभग 18 हजार कार्मिकों के प्रति बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है जिसके कारण बिजली कर्मियों ने सरकार के प्रति भारी असंतोष देखने को मिल रहा है जिसका परिणाम आने वाले चुनावों में देखने को मिल सकता है।

संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामकेश मीणा ने बताया की सरकार के जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया है और विधानसभा में इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण के लिए मांग उठाई गई है। आज ज्ञापन के दौरान पूरन चंद बैरवा बलराम विक्रम सिंह मीणा देवी सिंह मीणा हरि सिंह आदि मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply