🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जयपुर में 2 अप्रैल को होने वाली महापंचायत में हिंडौन सिटी से हजारों लोग दो सौ वाहनों से जयपुर करेंगे कूच

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 34 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में 2 अप्रैल को होने वाली महापंचायत में हिंडौन सिटी से हजारों लोग दो सौ वाहनों से जयपुर करेंगे कूच

करौली: जयपुर के मानसरोवर में शिप्रा पथ पर होने वाली 2 अप्रैल को अनुसूचित जाति, जनजाति की महापंचायत तैयारी को लेकर बयाना रोड स्थित जाटव बगीची हिंडौन में मीटिंग आयोजित की गई। नेमीचंद तेशगांव और गोपाल फौजी ने जयपुर के मानसरोवर में शिप्रा पथ 2 अप्रैल 2023 को होने वाली अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महापंचायत को लेकर हिंडोन छेत्र से लगभग 2 सो वाहनों से हजारों लोग जयपुर कूच करेंगे। निम्न मांगों को लेकर होगी महापंचायत में भारत बंद मैं 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन एवं कांकरी डूंगरी प्रकरण सितंबर 2020 में दर्ज मुकदमों को राजस्थान सरकार द्वारा वापस करने हेतु। और जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार अनुसूचित जाति का आरक्षण 16 से 18 परसेंट अनुसूचित जाति का 12 प्रतिशत से 14 प्रतिशत और टीएसपी क्षेत्र में अनुसूचित जाति का आरक्षण 5 प्रतिशत से 16 प्रतिशत किया जाए और अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 45 प्रतिशत से वास्तविक जनसंख्या के अनुपात में सरकार द्वारा किया जाए।

महापंचायत में सम्मिलित होने के लिए नेमीचंद तेश, प्रेमचंद देवरनिया, छलेसर ठेकेदार, दिनेश सरपंच, मिट्टनलाल ढिंढोरा, शुगर लाल ढिंढोरा, बाबूलाल बंसीबाल, अमित करसोलिया, इंद्रेश पाली द्वारा एक-एक गाड़ी भेजने की घोषणा की गई। इस मीटिंग में देशराज जाटव, ओम प्रकाश वर्मा, अश्विनी कुमार, रामप्रसाद भूपेश्वर, अनिल कुमार ढिंढोरा, गुमान सिंह , बृजेश कोटवास, हरिचरन बाढ़, रिंकू कुमार खेड़ी हेवत, बाबूलाल नयागांव, समय सिंह फौजी, नवल किशोर अध्यापक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply