🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

शुद्ध हवा के लिए पेड़ लगाना जरूरी है : राजेंद्र प्रसाद

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 35 Views ⏳ 1 Min Read
शुद्ध हवा के लिए पेड़ लगाना जरूरी है : राजेंद्र  प्रसाद

जयपुर। शुद्ध हवा के लिए पेड़ लगाना जरूरी है यह विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने यहां स्वयं सेवी संगठन जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्था की ओर से फागी उपखंड क्षेत्र के निमेड़ा समीप साहिब बंदगी आश्रम परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम परिसर के मुख्य व्यवस्थापक विरेंद्र कुमार ने की।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में 252 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में छवि ग्रुप के हरिराम बैरवा, जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश कुमार कांस्या, सेवानिवृत प्रर्वतन अधिकारी हीरा लाल बैरवा , रामप्रसाद चौधरी , बनवारी लाल गडूडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply