🕒 24 May 2026, Sunday
बिहार

Bihar News: ससुराल वालों ने दामाद के साथ की मारपीट, प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील का ग्लास

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 115 Views ⏳ 1 Min Read
Bihar News: ससुराल वालों ने दामाद के साथ की मारपीट, प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील का ग्लास

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Mujaffarpur) में ससुराल वालों ने दामाद के साथ बर्बरता का एक मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने पहले दामाद को जमकर पीटा, फिर जब वह बेहोश हो गया तो उसके प्राइवेट पार्ट में एक स्टील का गिलास डाल दिया गया । यह बात उसे तब पता नहीं चली लेकिन जब लगातार पेट दर्द होने लगा तो वह डॉक्टर के पास गया तो एक्स-रे से पता चला कि पेट के अंदर ग्लास पड़ा हुआ है ।

फिलहाल युवक पवन कुमार साह की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित का मुजफ्फरपुर में SKMCH में इलाज चल रहा है। पवन साहेबगंज के ‘रामपुर असली’ गांव का रहने वाला है। डॉक्टर का कहना है कि गिलास स्टील का है। पवन ने डॉक्टर को बताया कि वह 15 दिन पहले अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, तभी उसके साथ वहां जमकर मारपीट की गई थी।

पवन ने गांव के डॉक्टर से इलाज कराया। वह इंजेक्शन लगाते थे, तो दर्द आराम हो जाता था और फिर बढ़ जाता था। लेकिन जब दर्द कम नहीं हुआ तो वह अपनी 70 साल की मां के साथ इलाज के लिए SKMCH पहुंचा। हालांकि, मां ने ग्लास पवन के पेट में कैसे गया, इस पर कहा कि उन्हें नहीं पता ग्लास कैसे अंदर गया। फिलहाल पवन का इलाज चल रहा है। वहीं बीते शुक्रवार सुबह पवन की हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply