🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

विधायक और नगर परिषद सभापति ने सड़क का किया लोकार्पण

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 54 Views ⏳ 1 Min Read
विधायक और नगर परिषद सभापति ने सड़क का किया लोकार्पण

हिंडौन सिटी, करौली: बयाना रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में विधायक भरोसी लाल जाटव नगर परिषद सभापति बृजेश कुमार जाटव द्वारा 30 लाख की लागत से बने सीसी सड़कों का किया लोकार्पण।
आनंद विहार कॉलोनी में किसी सड़कों का लोकार्पण करने के बाद एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि भरोसी लाल जाटव, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति बृजेश कुमार जाटव ,कांग्रेश जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, पूर्व नगर परिषद उपसभापति नफीस अहमद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नरसी पाराशर, वार्ड पार्षद बृज किशोर शर्मा के द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामचरण खुरसठपुरा, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पूरणमल जाटव, रिटायर्ड डियो ताराचंद जाटव, सुवालाल ठेकेदार सहित कई अन्य लोगों ने विधायक और सभापति के सामने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जैसे कि 33kv हाईटेंशन लाइट, पानी की समस्या, हाई मास्क लाइट लगवाने और बिजली की आपूर्ति सही तरीके से करवाने की मांग रखी। इस अवसर पर संतराम वर्मा, राकेश जगरिया, रामप्रसाद भूपेश्वर, धर्म सिंह ठेकेदार, नेमी चंद जाटव, राजेंद्र प्रसाद पाली, तेजाराम बाबा, पूनम सिंह , सुरेंद्र कुमार, अजय सुमन, सोहन सिंह फौजी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply