🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कॉलेज इकाई की बैठक बजरंग दल कार्यालय पर हुई आयोजित

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 73 Views ⏳ 1 Min Read
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कॉलेज इकाई की बैठक बजरंग दल कार्यालय पर हुई आयोजित

हिंडौन सिटी, करौली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कॉलेज इकाई की बैठक बजरंग दल कार्यालय पर आयोजित की गई l बैठक की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई ! बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर कॉलेज के विषयों को लेकर कॉलेज की गतिविधियों को लेकर चर्चाएं की गई।

जिला संयोजक योगेंद्र डागुर ने बताया कि बैठक के उपरांत राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी की कार्यकारिणी का विस्तार किया-जिसमें कॉलेज इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र छावडी, कॉलेज उपाध्यक्ष कौशल सोलंकी कॉलेज उपाध्यक्ष सुनील रॉय, सचिव यशवेंद्र शर्मा ,सह सचिव अमन जाटव, कला संकाय प्रमुख कुलदीप नोनिया, विज्ञान संकाय प्रमुख इंदरजीत बेनीवाल , सह प्रमुख राम सिंह जादौन ,कार्यकारिणी सदस्य रिसीराज सैनी सौरभ डागुर ,सुनील जाटव , देवेश, आदि।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply