🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव की दी जानकारी

By पिन्टू सोनवाल 🕒 15 Jul 2023 👁️ 51 Views ⏳ 1 Min Read
गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव की दी जानकारी

सौमला के राजकीय स्कूल में सेफ्टी क्लीनिक एवं एलपीजी सुरक्षा शिविर आयोजित

सूरौठ, करौली: प्रमोद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव सौमला के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को सेफ्टी क्लीनिक एवं एलपीजी सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कन्हैया सिंह चौधरी , प्रमोद, धीरज, दिलीप आदि ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को एलपीजी गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं को बारीकी से बताया।

सूरौठ इंडेन गैस एजेंसी के संचालक राजू महावर ने बताया कि लोगों को गैस सिलेंडर से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए भारत सरकार की ओर से सुरक्षा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply