🕒 24 May 2026, Sunday
देश

Driving Licence के लिए अब नही देना होगा Test?

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 47 Views ⏳ 1 Min Read
Driving Licence के लिए अब नही देना होगा Test?

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है लोगों की सुरक्षा किस तरह हो इसलिए सरकार विभिन्न प्रकार के नियम लाकर लोगों की सुरक्षा का प्रयास कर रही है इसी क्रम में सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदल दिया है अब आपको आरटीओ जाकर ड्राइविंग टेस्ट नहीं देना होगा अब आपको डीएल बनवाने के लिए अन्य नियम फॉलो करना पड़ेगा सरकार का यह नियम प्रभावी रूप से लागू भी हो चुका है केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने यह दिशा निर्देश दिया है और यह प्रभावी रूप से लागू है

सांकेतिक फोटो, Driving Licence Check Point

आपको बता दें कि पिछले नियमों के हिसाब से आरटीओ जाना पड़ता था लाइन लगाना पड़ता था स्लॉट बुक करना पड़ता था जिससे काफी समय लग जाता था लेकिन अब आप लोगों को इस नियम से छुटकारा मिलने वाला है अब आपको क्षेत्रीय परिवहन विभाग यानी की आरटीओ में नहीं जाना पड़ेगा

आप सोच रहे होंगे कि अगर टेस्ट नहीं देंगे ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनेगा तो आपको बता दें कि अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी प्रशिक्षित ट्रेनर या फिर ड्राइविंग स्कूल में जाना होगा जहां पर आपको ट्रैफिक नियमों और ड्राइविंग के बारे में सिखाया जाए आपको अच्छी तरह से ड्राइविंग सिखाया जाए वहां से आप ड्राइविंग सीख जाएं उसके बाद उस प्रशिक्षण केंद्र से आपको एक सर्टिफिकेट मिल जाएगा आप उस सर्टिफिकेट को आपने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी की आरटीओ में ले जाकर जमा करेंगे रिपोर्ट लगाएंगे आपको उसी आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा

और अधिक जानकारी के लिए आप किस तरह से यह नियम लागू है और कब कैसे लागू हुआ है यह सब आप परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं और कैसे आप अप्लाई कर सकते हैं वह भी आप परिवहन विभाग की वेबसाइट से जाकर जान सकते हैं

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply