🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 38 Views ⏳ 1 Min Read
अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए

भरतपुर: डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना के अंतर्गत अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक यह राशि 5 लाख रुपए मिलती रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 'डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत अन्तर्जातीय विवाह के उपरान्त 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में से 5 लाख रुपए 8 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। शेष 5 लाख रुपए संयुक्त बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी ।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply