Death : मुलायम सिंह यादव का 82 बर्ष की उम्र में निधन , सोमवार सुबह मेंदांता में ली अंतिम सांस
Mulayam singh Yadav : उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है। लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर 2022 यानि आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त अस्पताल में भर्ती थे। 82 बर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली ।
मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के संस्थापक हैं इनका जन्म 21 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के सैफई में हुआ था। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं जबकि एक बार भारत के रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। मुलायम सिंह यादव फिलहाल उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद थे। मुलायम सिंह यादव के पास बीए, बीटी और एमए की डिग्रियां हैं। इनकी दो शादियां हुई थी इनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था। इनके बेटे अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।
मालती देवी से शादी के समय भी मुलायम सिंह यादव के साधना गुप्ता से संबंध थे। इससे इनका एक बेटा प्रतीक यादव भी है।
मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन
मुलायम सिंह यादव पहली बार 1967 में सांसद बने थे और 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। नवंबर 1990 में वीपी सिंह की सरकार गिरने के बाद मुलायम सिंह यादव ने चन्द्र शेखर के जनता दल का दामन थाम लिया और कांग्रेस के सपोर्ट से मुख्यमंत्री बने रहे। अप्रैल 1991 में कांग्रेस के सपोर्ट वापस लेने के बाद इनकी सरकार गिर गई। इसके बाद मुलायम सिंह यादव 1993 से 1995 और 2003 से 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
Comments (0)
Leave a Reply