मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना बनी मजाक, 4 वर्ष से प्रोत्साहन राशि ना मिलने पर कलेक्टर से पीड़ितों ने मांगा न्याय
दमोह: जन संगठन एकता परिषद के पूर्व राज्य समन्वयक सुजात खान के साथ मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का पिछले 04 बर्ष से लाभ ना मिलने पर पीड़ित पति - पत्नी ने दमोह कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य से प्रोत्साहन राशि शीध्र दिलाए जाने की मांग की साथ ही आन्दोलन की भी चेतावनी दी!
इस संदर्भ में समाजसेवी सुजात खान ने बताया कि नगर परिषद हिंडोरिया के बैनर तले 21 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक सम्मेलन हिण्डोरिया मे आयोजित किया गया था! जिसमें कुल 1461 जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना अंतर्गत कुल 9 विवाह भी संपन्न हुए थे! जिसमें नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी शेख लईक खान पिता शेख कलाम का निकाह कल्याणी श्रीमती रेशमा बी पति स्व. शेख यासीन के साथ विधिवत सम्मेलन मे संपन्न हुआ था।
हितग्राही लईक खान द्वारा 15 जुलाई 18 को विधिवत शादी पूर्व सारे दस्तावेज ऑनलाइन नगरीय निकाय हिण्डोरिया में जमा किये गये थे! आवेदन पंजी मे जिसका जमा क्रमांक 1453 पर दर्ज है! एवं विवाहोपरांत सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन विभाग कल्याण विभाग जिला दमोह को भी मांगने पर चाहे गए दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए गए थे ! किंतु तभी से लेकर आज तक वर- वधु प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग दमोह एवं नपा कार्यालय के चक्कर काट काट कर परेशान है! किंतु आज दिनांक तक उक्त गरीब हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली !
इसी मुद्दे को लेकर कलेक्टर को आज आवेदन देकर न्याय मांगते हुए शासन व्दारा तय प्रोत्साहन राशि शीध्र देने की मांग की गई है! साथ ही मांग पूर्ति के अभाव में आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है! एकता परिषद ने सम्बधितों से न्यायोचित कार्यवाही कर पीडि़तों का डगमग भरोसा बहाली की मांग कलेक्टर से की है!
Comments (0)
Leave a Reply