राजस्थान

जनगणना 2027: करौली कलेक्टर की अपील, 1 मई से स्व-गणना अभियान में लें भाग

By समाचार कक्ष 🕒 25 Apr 2026 👁️ 16 Views ⏳ 1 Min Read
जनगणना 2027: करौली कलेक्टर की अपील, 1 मई से स्व-गणना अभियान में लें भाग

करौली जिले में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अक्षय गोदारा ने जिलेवासियों से स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय अभियान का पहला चरण मकान सूचीकरण और मकान गणना के रूप में शुरू किया जा रहा है।

इस प्रक्रिया के तहत 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन विवरण भरने के बाद एक एसई (Self Enumeration) आईडी प्राप्त होगी, जिसे 16 मई से 14 जून के बीच घर-घर सर्वे के लिए आने वाले प्रगणकों को दिखाना अनिवार्य होगा।

जिला कलेक्टर ने कहा कि सही और सटीक जानकारी देना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचता है। यह प्रक्रिया विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएंगी। “हमारी जनगणना, हमारा विकास” के संदेश के साथ उन्होंने सभी परिवारों से इस अभियान में भाग लेकर पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply