समाचार

उत्साह के साथ मनाया दीपावली पर्व, पूजा अर्चना कर की मंगलकामना

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 58 Views ⏳ 1 Min Read
उत्साह के साथ मनाया दीपावली पर्व, पूजा अर्चना कर की मंगलकामना

किशनगंज कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में पांच दिवसीय दीपावली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया सर्वप्रथम धनतेरस लक्ष्मी पूजन एवं गोवर्धन पूजन कर महिलाओं श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगा है दीपावली पर्व पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की वह उत्साह के साथ दीपावली पर्व मनाया लोगों ने अपने प्रतिष्ठान वाहनों का पूजन कर मंगल कामना की एवं गुरुवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा दीपावली पर्व पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की

दीपावली पर बाजारों के खरीददारी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

किशनगंज कस्बे में दीपावली पर्व पर धनतेरस लक्ष्मी पूजन गोवर्धन पूजन के दिन अजारो में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी बाजार में फटाके कपड़े ज्वेलरी सजावटी सामान वाहनों की जमकर बिक्री हुई जिससे बाजार हुए गुलजार खरीददारी के लिए दिनभर उमड़ी लोगों की भीड़ से मुख्य सड़क पर दिन भर जाम के हालात दीपावली पर्व पर गत दिनों हुई अतिवर्ष्टि से फसल खराबे के बावजूद बाजारों में हुई जमकर खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे

महिलाओं ने गोवर्धन पूजन कर लगाए छप्पन भोग

किशनगंज ग्रामीण अंचल में महिलाओं ने घर के आंगन में गोबर के गोवर्धन बनाकर फूलों से मंडप को सजाया। पूजा के शुभ मुहूर्त में गोवर्धन जी को फूल,अक्षत्, फल, दीप, नैवेद्य, मिठाई आदि अर्पित कर पूजन करते हैं. उनके नाभि स्थान पर मिट्टी के बड़े से दीपक में बताशे, दूध, दही आदि रख कर पूजन की और उनकी गोवर्धनजी के 7 बार परिक्रमा कर गौ धन,संतान,धन आदि में वृद्धि की कामना की गई दीपावली से ठीक एक दिन बाद गोवर्धनजी की पूजन किया जाता है लेकिन बुधवार को सूर्य ग्रहण और सूतक लगने से पूजन नहीं हो पाया इसलिए गुरुवार को गोवर्धन पूजन मनाया गया। पूजन में घर पर बनाए गए विभिन्न प्रकार के पकवानों से तैयार अन्नकूट का भोग गोवर्धन स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया और उनकी पूजा की गई। इस दिन ब्रज मंडल के श्रीकृष्ण मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के भोग भी लगाए गए

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply