राजस्थान

मध्यप्रदेश: सरकारी नल से पानी भरने पर जातिवादियों ने दलित को पीटा

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 32 Views ⏳ 1 Min Read
मध्यप्रदेश: सरकारी नल से पानी भरने पर जातिवादियों ने दलित को पीटा

गुना मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के गुना में सरकारी नल से पानी भरने पर राजपूत समाज के लोगो ने दलित को मारा पीटा है। दलित सरकारी नल से पानी भर रहे थे । राजपूत समाज के लोग भी थे, दलितों ने इसका विरोध किया तो जातिवादी मानसिकता से ग्रसित लोगों ने बुरी तरह पीटा । वीडियो में दिख रहा है कि परिवारजन रो रहे है और दलित युवक नीचे लेटा हुआ है जिसकी सेवा परिवार जन कर रहे है। उसके कई गहरी चोटे भी आईं है।
सोशल मीडिया ट्विटर पर @DalitTime ने वीडियो शेयर किया है। आप वीडियो को यहां देख सकते है ……

https://twitter.com/DalitTime/status/1585603372589010944?t=54aiAriFafRfTRlP5zGBTA&s=19

मध्य प्रदेश के गुना जिले की यह घटना है जहां पर सरकारी नल से पानी भरने पर राजपूत समाज के जातिवादी मानसिकता के लोगो ने दलित को मारा पीटा है। दलित सरकारी नल से पानी भर रहे थे तो राजपूत समाज के लोगों ने पानी भरने से मना किया, दलितों ने इस बात का विरोध किया तो जातिवादी मानसिकता से ग्रसित लोगों ने दलितों को बुरी तरह पीटा।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply