राजनीति

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भाजपा - कांग्रेस पर साधा निशाना

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 46 Views ⏳ 1 Min Read
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर भाजपा - कांग्रेस पर साधा निशाना

बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कुमारी मायावती ने ट्वीट कर भाजपा - कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्रिटेन में भारतीय मूल के ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बन सकते है लेकिन भारत में भाजपा - कांग्रेस द्वारा राजनीतिक हक व इंसाफ की बातें नहीं की जा रही हैं जिस कारण देश में अभी तक कोई दलित पीएम नहीं बन पाया है।

बसपा सुप्रीमो ने टिवीटर पर ट्वीट करके कहा कि "भारतीय मूल के श्री ऋषि सुनक के अन्ततः ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने पर यहाँ कांग्रेस व बीेजेपी में ट्विटर वॉर, आरोप-प्रत्यारोप व इधर-उधर की बात जारी है, किन्तु उस राजनीतिक हक व इंसाफ की बातें नहीं की जा रही हैं जिस कारण देश में अभी तक कोई दलित पीएम नहीं बन पाया है"

https://twitter.com/Mayawati/status/1585512056144678912?t=crpUs7qX90OvM1ddTe1vTw&s=19

आगे कहा कि "ऐसे समय जब अमेरिका व यूरोप के अमीर व विकसित देश जबर्दस्त संकटों के बुरे दौर से जुझ रहे हैं तथा स्थिति को संभालने के लिए नित्य नए प्रयोग कर रहे हैं, भारतीय हुक्मरानों को भी देशहित व यहाँ की जनता के भविष्य के लिए अपनी संकीर्ण एवं जातिवादी सोच को त्यागना ही होगा।"

https://twitter.com/Mayawati/status/1585512058728374272?t=6_O3c47YDZAcwPYCQw8OdQ&s=19

आगे कहा कि "इसी क्रम में यह जाँच/परख जरूरी है कि दलित, पिछड़े व उपेक्षितों का सच्चा हितैषी कौन? क्या परमपूज्य बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर को भुलाकर उनके करोड़ों अनुयाइयों का कोई असली हितैषी हो सकता है, जैसाकि श्री खड़गे सहित अन्य विरोधी नेतागण उनकी पार्टी की संकीर्ण सोच से मजबूर हैं।"

https://twitter.com/Mayawati/status/1585512061143916544?t=lABwKXS2aI2gzVapGqRPFw&s=19
🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply